पिथौरागढ़ एसएसबी एंचोली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद जवान।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। एसएसबी जवानों ने फिट रहने के लिए शुक्रवार को एसएसबी 55वीं वाहिनी एंचोली मुख्यालय में दौड़ लगाई। कार्यवाहक कमांडेंट आरके राजेश्वरी की निगरानी में अधिकारी एवं जवानों ने फिट रहने के लिए 3.2 किमी दूरी तक दौड़ लगाई। कार्यवाहक कमांडेंट ने कहा कि दैनिक जीवन में खेलकूद जरूरी है।
इस प्रकार की दौड़ से जवान मोटापा, आलस्य और चिड़चिड़ापन आदि बीमारियों से मुक्त होकर स्वस्थ रह सकते हैं। स्वस्थ शरीर ही जीवन का आधार है। इस दौरान उपकमांडेंट माधव चंद्र घोष, निरीक्षक हीरा लाल, सहायक उपनिरीक्षक वीरेंदर सिंह आदि रहे।