फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबाटी में जिले का प्रथम पिरूल बिजली सयंत्र उत्पादन का उद्घाटन

विज्ञापन
डीडीहाट चौबाटी में पिरूल बिजली उत्पादन सयंत्र का शुभारंभ करते विधायक बिशन सिंह चुफाल। संवाद न्य - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। चौबाटी में पिरूल बिजली उत्पादन के संयंत्र का शुभारंभ हो गया है। इससे स्थानीय स्तर पर ही लोग पिरूल के उपयोग से बिजली उत्पादन कर रोजगार प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही पिरूल एकत्र कर आय भी अर्जित करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को विधायक बिशन सिंह चुफाल ने 25 किलोवाट संयंत्र का उद्घाटन किया, जिससे 1.5 किलो पिरूल में एक यूनिट बिजली उत्पादन होगा। उन्होंने कहा कि चौबाटी में जिले का प्रथम पिरूल बिजली संयंत्र लगना गर्व की बात है। कहा कि जल्द ही नारायण नगर, भागीचौरा समेत अन्य क्षेत्रों में भी बिजली उत्पादन किया जाएगा। लोग जंगलों में पिरूल को जलाते थे, लेकिन अब इसे एकत्र कर आय अर्जित कर सकेंगे। इससे क्षेत्र के लोगों और प्रवासियों को रोजगार भी मिल सकेगा। देऊपा पाइन इंडस्ट्रीज के दीवान सिंह ने संयंत्र की स्थापना पर सीएम और विधायक का आभार जताया। कहा कि संयंत्र से पचास लोगों को रोजगार प्राप्त हुआ है। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता भगवान सिंह देऊप, लोकश भड़, मनोज साह, राजेंद्र देऊपा, उरेड़ा अधिकारी, तहसीलदार समेत कई शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें