नाचनी (पिथौरागढ़)। बांसबगड़ में स्व. श्याम सिंह राणा फुटबाल मेमोरियल टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया है। खेतभराड़ और बांसबगड़ की टीम के बीच खेला गया उद्घाटन मुकाबला बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन
सोमवार को टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि व्यापारी भवान सिंह राणा ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल जरूरी हैं।
दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बावजूद कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं रही। ऐसे में मुकाबला ड्राॅ रहा। निर्णायक चंद्रभानु रहे। यहां प्रधान बांसबगड़ जगदीश जोशी, प्रधान खेतभराड़ मानसी बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेश कुमार आदि थे।