चंपावत। 20वें राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग की ओर से प्रशासनिक आंकड़ों की क्षमता को उजागर करना विषय पर एक राष्ट्रीय ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन किया गया। यहां विभिन्न शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने भाग लेकर प्रशासनिक आंकड़ों के महत्व, उनके प्रभावी उपयोग और नीति निर्माण में उनकी भूमिका पर विचार-विमर्श किया।
यहां महाविद्यालय अमोड़ी समेत देश के विभिन्न राज्यों से 92 प्रतिभागियों और आठ संसाधन व्यक्तियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर के प्रो. सर्वजीत सिंह के व्याख्यान से हुआ। इस अवसर पर डॉ. अमिता मैरवाह ने सांख्यिकी के विभिन्न अनुप्रयोगों, जनगणना और रैंडम सैंपलिंग पर प्रभावशाली प्रस्तुति देते हुए प्रशासनिक आंकड़ों की उपयोगिता को विस्तार से समझाया। वहीं प्राचार्य प्रो. अजिता दीक्षित ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया।