पिथौरागढ़। जिले के थल केदार क्षेत्र में फायरिंग रेंज की अनुमति मिल गई है। इसके लिए राज्यपाल ने अनुमति दे दी है। अब यहां पर आर्मी गोला और तोप दागने का युद्धाभ्यास कर सकती है।
प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय ने बताया कि युद्धाभ्यास और खुले क्षेत्र में गोला चलाने तथा तोप दागने के अभ्यास के लिए थल केदार फील्ड फायरिंग रेंज के लिए राज्यपाल ने 1 जून 2020 से 31 मई 2020 तक अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि फायरिंग रेंज क्षेत्र में पिथौरागढ़ के ग्राम ऐंचोली खड़किनी, धारी धमौड़, गैना, डाल (थरकोट) स्यूनी, बमनथल, भैलोत, तोली फगाली, इग्यार देवी, सिरमोली, गुरना, गोगना, सेरीकांडा विनायक, सिरतोली, काडे, बेड़ा, बमराड़ी सिमली, निशनी, हिमतर, जाजर चिगंरी, पाटी पलचैड़ा, सल्ला, सेल, शिलिगिंया, तोली, लोदगाड़, बड़ाबे, पत्थरखानी, डेयाडार, मर्सोली भाट एवं संतरापोखरी शामिल है। इन अब आर्मी युद्धाभ्यास कर सकती है।