फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: फास्ट फूड के गोदाम में मिले पटाखे, कारोबारी गिरफ्तार

Fri, 17 Oct 2025 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर में फास्ट फूड के गोदाम में अवैध पटाखे मिले। पुलिस ने आरोपी कारोबारी को गिरफ्तार किया। पटाखों के अवैध कारोबार का पर्दाफाश करने वाली टीम को 2500 रुपये इनाम मिले हैं।
विज्ञापन

एसपी रेखा यादव ने बताया कि दिवाली नजदीक आते ही पटाखों का अवैध कारोबार बढ़ने को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बताया कि सूचना पर टीम ने नगर के ऐंचोली में फास्ट फूड के गोदाम में छापा मारा। यहां 15 पेटियों में भरे अवैध पटाखे मिले। अवैध पटाखों को कब्जे में लेकर आरोपी कारोबारी कैलाश सिंह को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी छापेमारी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें