फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दून से उड़ान नहीं भर सका विमान, सड़क से सफर करना नहीं है आसान

Fri, 17 Oct 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एक महीने बाद भी देहरादून-पिथौरागढ़ रूट पर संचालित विमान सेवा शुरू नहीं हो सकी है। दिवाली पर भी विमान सेवा शुरू न होने से प्रवासियों के साथ ही आम लोगों का सफर कष्टदायक हो गया है। विमान सेवा संचालित होती तो प्रवासी सिर्फ आधे घंटे में पिथौरागढ़ पहुंचते। अब उन्हें टैक्सी और रोडवेज में धक्के खाते हुए घर वापसी के लिए 12 से 17 घंटे का सफर करना पड़ रहा है। टैक्सी और रोडवेज में धक्के खाकर पिथौरागढ़ पहुंचे प्रवासियों का दर्द छलका।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि विमान सेवा शुरू होती तो उनका सफर आसान और आरामदायक होता। मैदानी क्षेत्रों की सड़कों में तो कोई परेशानी नहीं हुई। टनकपुर से पिथौरागढ़ तक बदहाल सड़क में गड्ढों के बीच कमर जवाब दे गई और घाट से पिथौरागढ़ तक गिरे मलबे से उठती धूल ने खूब परेशान किया। कई प्रवासियों ने कहा कि वे अपने पारिवारिक सदस्यों को गांव इसलिए नहीं ला सके कि विमान सेवा संचालित नहीं हो रही है और वे सड़क से सफर करने में असमर्थ हैं।
कब उड़ेगा विमान, किसी को पता नहीं
देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच सितंबर 2024 से 19 सीटर विमान का संचालन शुरू हुआ था। यह सेवा दुर्गम जिले के लोगों के साथ ही पर्यटकों को काफी रास आ रही थी लेकिन यह सेवा एक साल में ही बंद हो गई। अधिकारियों के मुताबिक फ्लाई बिग अब अपना विमान नहीं उड़ाएगी। अब नई कंपनी की तरफ से विमान संचालित करने की बात हो रही है। फिर से इस रूट पर विमान कब उड़ान भरेगा इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
विज्ञापन

बोले प्रवासी
रोडवेज में धक्के खाकर 17 घंटे का सफर करने के बाद जिला मुख्यालय पहुंचा। यदि विमान सेवा संचालित होती तो सफर आसान होता। अब दिवाली के बाद वापस देहरादून लौटने में टैक्सी में धक्के खाने होंगे। - कैलाश कुमार, वड्डा
- टैक्सी में 12 घंटे का सफर करने के बाद बमुश्किल पिथौरागढ़ पहुंची। यदि विमान सेवा शुरू होती तो बदहाल सड़क से आवाजाही नहीं करनी होती। पारिवारिक सदस्य पहाड़ी सड़कों पर सफर करने में असमर्थ थे तो वे गांव नहीं आ सके। - कमला देवी, कमतोली
कोट - कब से देहरादून रूट पर विमान सेवा शुरू होगी इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है। नई कंपनी से वार्ता जारी है। उम्मीद है जल्द ही इस रूट पर फिर से विमान सेवा शुरू होगी। - डॉ. दीपक सैनी, मैनेजर, नैनीसैनी एयरपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें