फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्ली बाजार के जंगलों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। अराजकतत्वों ने धारचूला नगर के मल्ली बाजार के जंगल में आग लगा दी। इससे वन संपदा को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

आग की सूचना उर्मिला गुंज्याल और हरीश गुंज्याल ने प्रशासन, पुलिस और वन विभाग को दी। नायब तहसीलदार मनीषा बिष्ट, सीओ ओपी शर्मा, वन विभाग, जल संस्थान और नगर पालिका और कुमाऊं स्काउट के अधिकारी कर्नल एपी सिंह ने 50 जवान चार टैंकर और एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर मौके पर भेजा। आग के विकराल रूप को देखकर प्रशासन के अनुरोध पर एनएचपीसी और ग्रिफ ने टैंकर और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। सेना के जवान ऊपरी सड़क की ओर से और पुलिस और वन विभाग के कर्मचारियों ने घटधार की ओर से आग बुझाई। रेंजर सुनील कुमार ने बताया कि सरपंच इंद्र सिंह ने इस मामले मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मड़मानले के जंगल में लगी भीषण आग
पिथौरागढ़। मंगलवार रात करीब आठ बजे मड़मानले के जंगल आग से धधक गए। समाजसेवी कमान सिंह धामी ने बताया कि आग से काफी नुकसान पहुंचा। रात को बारिश से आग बुझ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें