फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी पोस्ट ऑफिस में जांच को पहुंचे डाक निरीक्षक का खाताधारकों ने किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। पोस्ट ऑफिस मुनस्यारी में 40 लाख रुपये के गबन के बाद खाताधारकों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। नाराज खाताधारकों ने गबन की जांच के लिए पोस्ट आफिस पहुंचे डाक निरीक्षक का घेराव कर आक्रोश प्रकट किया।
विज्ञापन

पोस्ट आफिस में गबन के मामले की जांच को पहुंचे डाक निरीक्षक महेश राम को खाताधारकों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। खाताधारकों ने उनका घिराव कर अपने पैसे दिलाने की मांग की। इस दौरान डाक निरीक्षक ने गबन करने वाले पर कार्रवाई और उनके पैसे वापस दिलाने का आश्वासन दिया। मल्ला घोरपट्टा के किशन राम के खाते से एक लाख पांच हजार के गबन में संबंधित कर्मी और पोस्ट मास्टर के खिलाफ थाने में तहरीर सौंपी। सेविला निवासी हीरा देवी के खाते से दो लाख गायब रुपये का गबन हुआ है। उनका रो- रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि मजदूरी करके कुछ पैसे खाते में जमा किए थे। अगले माह लड़की की शादी होनी है। अब शादी कैसे होगी कुछ समझ नहीं आ रहा है। मल्ला जोहार विकास समिति के अध्यक्ष राम सिंह धर्मशक्तू ने पोस्ट आफिस से खाताधारकों के पैसे शीघ्र वापस देने और दोषी कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
गबन करने वाले पर कार्रवाई की मांग
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। मुनस्यारी पोस्ट आफिस में 40 लाख रुपये गबन की खबर के बाद धारचूला विधायक हरीश धामी पोस्ट आफिस पहुंचे। उन्होंने यहां खाताधारकों और पोस्ट आफिस स्टाफ से बातचीत की। उन्होंने डाक निरीक्षक से दोषियों के खिलाफ थाने में मुकदमा पंजीकृत कर खाताधारकों को पैसा वापस दिलाकर उन्हें न्याया दिलाने को कहा।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें