फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के बांस गांव में दुकान में लगी आग से सामान और नकदी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बांस गांव में रविवार रात राजेंद्र सिंह की दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखा हजारों का सामान और नकदी जलकर राख हो गई। आग लगने की जानकारी दुकान स्वामी को सुबह लगी, तब तक पूरा सामान जल चुका था।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना मिलने पर सोमवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और घटना की जानकारी जिला प्रशासन को देते हुए पीड़ित व्यापारी को उचित मुआवजा देने की मांग की।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रभावित व्यापारी को अपनी ओर से भी हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता हयात भंडारी सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे। आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें