फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ध्वज मंदिर के जंगल में लगी आग

Tue, 09 Apr 2024 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ध्वज मंदिर और लीमाटोड़ा क्षेत्र के जंगल में आग लग गई है। कनालीछीना व्यापार संघ अध्यक्ष रवि सिरोला ने विधायक विशन सिंह चुफाल को आग की सूचना दी। इस पर विधायक ने वन विभाग के अधिकारियों से जल्द आग पर काबू पाने को कहा।
विज्ञापन

ध्वज मंदिर के जंगल से कई गांवों के पेयजल स्रोत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आग पर जल्द काबू नहीं पाया गया तो पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि सीमांत जिले में इस समय कई जगहों पर आग लगी है। अभी तक आग से पांच हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंचा है। संवाद

पेड़ में लगी आग, दमकल कर्मियों ने बुझाई

टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र के ककरालीगेट के पास किसी ने पेड़ की जड़ में आग लगा दी। सूचना पर दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया। दमकल केंद्र के अनुसार मंगलवार सुबह करीब नौ बजे ककरालीगेट के पास एक पेड़ में अचानक आग लग गई। तेज हवा चलने से आग फैलने की आशंका बढ़ गई। मौके पर पहुंच दमकल के इंचार्ज श्याम सिंह, चालक कृष्ण सिंह, राजेंद्र सिंह भंडारी, राजेंद्र बिष्ट, चंचल सिंह और अजीत सिंह ने आग को काबू किया। बताया गया कि मानसिक रूप से कमजोर एक व्यक्ति ने पेड़ में आग लगाई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें