फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: देहरादून रूट पर टैंपो ट्रैवलर के लिए नहीं मिल रहे यात्री

Wed, 18 Mar 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देहरादून रूट पर टैंपो ट्रैवलर का संचालन पिथौरागढ़ डिपो के लिए घाटे का सौदा बन रहा है। पिछले करीब दो हफ्ते से संचालित किए जा रहे वातानुकूलित (एसी) टैंपो ट्रैवलर को सवारियां नहीं मिल पा रही हैं। इस कारण इस वाहन का पिथौरागढ़ से जाने और देहरादून से आने का समय निर्धारित नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

डिपो ने होली के आसपास सवारियां मिलने की उम्मीद में देहरादून रूट पर टैंपो ट्रैवलर संचालित करने का फैसला किया। पहले दिन ही सवारियों का टोटा हो गया। यह सिलसिला तब से लगातार चल रहा है। इस कारण मिनी बस देहरादून के लिए कभी दोपहर से पहले जा रही है, कभी अपरान्ह में और कभी जा ही नहीं पा रही। पिछले दिनों डिपो को चार टैंपो ट्रैवलर उपलब्ध हुए थे, जिन्हें दिल्ली रूट पर ऑनलाइन बुकिंग और ऑफलाइन दोनों तरह से संचालित किया गया। इस बीच होली पर्व के आसपास डिपो ने इन चार में से दो टैंपो ट्रैवलर देहरादून रूट पर चलाने की कवायद शुरू की लेकिन सवारियां नहीं मिलने से डिपो को इनका नियमित संचालन भारी पड़ रहा है।


दून का किराया 1655 रुपये, अब ऑनलाइन बुकिंग पर चलाने की योजना

17 सीटर एसी मिनी बस में पिथौरागढ़ से दून का प्रति व्यक्ति किराया 1655 रुपये रखा गया है। मिनी बस को दिल्ली रूट पर तो सवारियां मिल रही हैं,। देहरादून रूट पर यात्री नहीं मिलने से डिपो प्रबंधन अब मिनी बस को ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से चलाने पर विचार कर रहा है। इसे लेकर डिपो प्रबंधन बैठक कर चुका है।
विज्ञापन

-कोट-

दिल्ली रूट पर मिनी बस को अच्छी सवारियां मिल रही ह लेकिन देहरादून मार्ग पर यात्री कम मिल रहे हैं। अब प्रबंधन इस पर विचार कर कोई निर्णय लेगा। - प्रेमा आर्या, वरिष्ठ स्टेशन प्रबंधक, रोडवेज, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें