फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचाचूली समेत कई चोटियों की तलहटी पर आग

Sat, 26 Nov 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंचाचूली पर्वत की तलहटी के साथ ही कई चोटियों में आग लगने से वन्य जीवों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। अवैध शिकार के लिए अराजक तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन


पंचाचूली की तलहटी के साथ ही राजरंभा, खलियाटाप, नागनीधूरा, हलस्यू आदि स्थानों पर आग लगी है। जंगली जानवर ठंड के मौसम में तलहटी में आ जाते हैं। इसी को देखते हुए अराजक तत्वों द्वारा आग लगाने की आशंका जताई जाती है। आग से वन्य जीवों के साथ ही वन्य संपदा के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

वन विभाग आग बुझाने के साथ ही आग लगाने वाले तत्वों का पता लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। आग लगने के कारण इलाके में धुंध छाई हुई है। आग लगने से बर्फ को भी नुकसान पहुंच रहा है। गर्मी से बर्फ पिघल रही है। उधर, वन क्षेत्राधिकारी लवराज पांगती का कहना है कि आग बुझाने के लिए वन विभाग की टीम भेजी गई है। लोगों ने घास में आग लगा रखी है। आग लगाने वाले तत्वों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें