पिथौरागढ़ में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते डीएम विनोद गोस्वामी और अन्य अधिकारी। स
पिथौरागढ़। डीएम विनोद गोस्वामी ने बृहस्पतिवार को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और तय समय पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा किया जाए ताकि अगले वर्ष से इसका संचालन शुरू हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बेस अस्पताल में तय समय पर निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
डीएम ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि 30 अगस्त तक एडमिन ब्लॉक, छात्रावास, लैब और हॉस्टल ब्लॉकों का निर्माण पूर्ण कर इन्हें प्राचार्य को हस्तांतरित करें। उन्होंने कहा कि सीमांत में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मेडिकल कॉलेज बेहद जरूरी है। इसके निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद डीएम ने बेस अस्पताल का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण में उनके साथ सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय आर्य, सीएमओ एसएस नबियाल मौजूद रहे।