फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मौत के मामले में महिला सहित दो के खिलाफ प्राथमिकी

Fri, 17 Jul 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मड़मानले के एक व्यक्ति की मौत के मामले में न्यायालय के आदेश पर महिला सहित दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। जानकारी के मुताबिक, मड़मालने के धुर्चू निवासी रमेश सिंह धामी ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीते 12 जून को सुबह उनके भाई सुरेश सिंह अपनी कार से जिला मुख्यालय आए। देर शाम अखुली निवासी हेमा देवी और नगर निवासी राजेंद्र महर ने उनके अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी।
भर्ती सुरेश सिंह के बेटे रमेश सिंह को लेकर वह जिला अस्पताल पहुंचे। वहां सुरेश सिंह बेहोश थे और मौके पर हेमा देवी और राजेंद्र महर मौजूद थे। चिकित्सकों ने बताया कि उन्होंने जहरीला पदार्थ गटका है।
विज्ञापन

गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया। आठ जून को उनकी एसटीएच में मौत हो गई। इलाज के दौरान सुरेश सिंह ने बताया कि दो महिलाएं और एक पुरुष उन्हें परेशान करते थे।
जिला अस्पताल में महिला हेमा देवी और पुरुष राजेंद्र महर मौजूद थे। हेमा देवी के पास उनका पर्स और वाहन की चाबी थी जिन्हें चार दिन बाद लौटाया गया। साफ है कि घटना के समय हेमा देवी उनके साथ थीं।
मृतक के पुत्र रमेश सिंह ने दोनों पर पिता को जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मामले में पुलिस को दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।
सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें