धारचूला। यूपीसीएल (उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड) ने बिजली चोरी के मामले में एक कंपनी के साथ ही तीन अन्य सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
उपखंड अधिकारी अनुज त्रिपाठी ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दोबाट के पास सड़क निर्माण की कंपनी हिलवेज की तीन कोर केबल के जरिए बिजली चोरी पकड़ी गई। अधिकारियों ने हिलवेज कंस्ट्रक्शन एंड कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
इसके अलावा टीम ने तांथर में कल्याण सिंह, महेंद्र सिंह और जलघर, खोतिला में भूपाल बहादुर के खिलाफ बिजली चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।