फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदानी रूटों को जाने वाली बसों में सीट के लिए मारामारी

Sat, 10 Nov 2018 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ रोडवेज स्टेशन में बस में सीट बनाने के लिए खिड़की से सामान चढ़ाते यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिवाली पर घर आए लोग शनिवार से मैदानी क्षेत्रों की ओर लौटने लगे। इससे दिल्ली, देहरादून, लखनऊ जाने वाली बसों में सीट के लिए खासी मारामारी रही। बसों में सीट नहीं मिलने के कारण कई लोगों को मजबूरन खड़े-खड़े यात्रा करनी पड़ी। स्थानीय रूटों पर भी जीपों में भी खासी भीड़ रही।

विज्ञापन


शनिवार सुबह चार बजे से ही यात्रियों के रोडवेज स्टेशन पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। सुबह पांच बजे स्टेशन से हल्द्वानी के लिए रवाना हुई बस यात्रियों से खचाखच भरी रही। इसके बाद दिल्ली के लिए संचालित होने वाली सभी बसों में सीट के लिए यात्रियों को खासी जद्दोजहद करनी पड़ी। कई यात्री बस के स्टेशन में प्रवेश करते ही सीट के लिए दौड़ पड़े।

दिल्ली के अलावा देहरादून के लिए संचालित होने वाली बसों में भी गहमागहमी रही। काफी जद्दोजहद के बावजूद कई यात्रियों को बसों में सीट नहीं मिल सकी। अधिकतर बसों में यात्रियों ने रोडवेज वर्कशॉप पहुंचकर सीट घेर ली। ऐसे में स्टेशन में इंतजार कर रहे यात्रियों को सीट नहीं मिली। अधिकतर यात्री जीपों में अधिक किराया देकर गंतव्य को रवाना हुए। अगले दो-तीन दिनों तक यही स्थिति रहने की संभावना है।
विज्ञापन


पांच बसें अतिरिक्त भेजी गई
पिथौरागढ़। दिवाली के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से पांच अतिरिक्त बसें लगाई थी। इनमें से तीन बसें दिल्ली रूट पर, जबकि दो अतिरिक्त बसें देहरादून के लिए चलाई गई। अतिरिक्त बसों का संचालन करने के बावजूद सभी यात्रियों को बसों में सीट नहीं मिल सकी। एआरएम राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए मैदानी रूटों पर अतिरिक्त बसें संचालित की गई।

जीपों में अधिक किराया देकर गए यात्री
पिथौरागढ़। शनिवार को दिल्ली, देहरादून और हल्द्वानी के लिए जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी रही। बसों में सीट नहीं मिलने से अधिकतर यात्री जीपों में जाने को मजबूर हुए। हल्द्वानी रूट के लिए पिथौरागढ़ से केवल दो बसें चलती हैं, जबकि इस रूट पर सबसे अधिक सवारियां सफर करती हैं। अधिकतर यात्री जीपों से ही आवागमन करते हैं। सीमित बसें होने और अधिक भीड़ के कारण शनिवार को यात्रियों को तय किराए से अधिक किराया देकर रवाना होना पड़ा। इधर, स्थानीय रूटों पर भी यात्रियों की खासी भीड़ रही। धारचूला, डीडीहाट, कनालीछीना, अस्कोट, भागीचौरा, जौरासी, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, थल, मुनस्यारी से जिला मुख्यालय के लिए आने वाली जीपें यात्रियों से खचाखच भरी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें