फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मां पूर्णागिरि धाम से कैलाश मानसरोवर यात्रा का पांचवां दल रवाना

Tue, 21 Jul 2026 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम के प्रमुख पड़ाव क्षेत्र से पावन कैलाश मानसरोवर यात्रा के पांचवें दल को मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दल में 50 शिवभक्त शामिल हैं, जिनमें 31 पुरुष और 19 महिला यात्री हैं।
विज्ञापन

सोमवार शाम को ये यात्री पर्यटक आवास गृह पहुंचे थे। यहां उत्तराखंड की संस्कृति के अनुसार तिलक लगाकर और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया। देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। रात में रुकने के बाद मंगलवार सुबह तहसीलदार पिंकी आर्या ने यात्रियों को तिलक लगाकर रवाना किया। इस दौरान बम-बम भोले के जयकारों से पूरा माहौल शिवमय बना रहा। पर्यटक आवास गृह के मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि देवभूमि में स्वागत से शिवभक्त खासे उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें