फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डीडीहाट गैस गोदाम पहुंचे फाइबर के सिलिंडर

Tue, 21 May 2024 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गैस गोदाम डीडीहाट में आए फाइबर के सिलिंडर। संवाद 
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कम वजनी फाइबर के सिलिंडरों की पहली खेप डीडीहाट गैस गोदाम में पहुंच गई है। इस सिलिंडर को लेने के लिए उपभोक्ताओं को पहले लिए सिलिंडर को गैस गोदाम में जमा करना होगा। कम वजन होने से इन सिलिंडरों को लाने ले जाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में ग्रामीणों को सिलिंडर कंधे पर ढोने पड़ते हैं। अब तक प्रयोग किए जाने वाले लोहे के सिलिंडर का वजन लगभग 30 से 32 किलो होता है। सड़क से गांव तक सिलिंडर लाने ले जाने में काफी असुविधा होती है। अब फाइबर के हल्के सिलिंडर आ गए हैं। फाइबर के खाली सिलिंडर का वजन 5 किलो 900 ग्राम है जबकि दस किलो गैस सहित इसका वजन 15.900 किग्रा है। इनको लाने ले जाने में दूर दराज के ग्रामीणों को भी काफी सुविधा मिलेगी।
गैस गोदाम डीडीहाट के प्रबंधक प्रमोद पांडे ने बताया कि फाइबर सिलिंडर की पहली खेप गोदाम में आ चुकी है। इस सिलिंडर को लेने के लिए उपभोक्ताओं को गैस का नया कनेक्शन दिया जाएगा। पुराने उपभोक्ताओं को अपना पुराना सिलिंडर गैस गोदाम में जमा करके नया कनेक्शन लेना होगा। गैस प्रबंधक ने गैस उपभोक्ताओं को ई केवाईसी भी शीघ्र कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि ई केवाईसी न कराने वाले उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन बंद हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें