पिथौरागढ़ में फुटबाल मैच खेलने के लिए तैयार खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
नगरपालिका की प्रतिष्ठित प्रथम चेयरमैन स्वर्गीय खीम सिंह सौन स्मृति चल बैजयंती फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। उद्घाटन मुकाबले में एफएफसी ने सिटी इलेवन की टीम को 6-0 से हराया।
देवसिंह खेल मैदान में प्रतियोगिता का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने किया। एफएफसी की टीम ने पहले हाफ में तीन शानदार गोल दागे। सिटी इलेवन की टीम कोई भी गोल नहीं कर पाई। दूसरे हाफ में एफएफसी की टीम ने एक के बाद एक तीन गोल और दाग दिए। निर्णायक नवीन खत्री, गोपाल सिंह मेहता, गिरीश जोशी, ऋषेंद्र महर थे। आंखों देखा हाल मनोज चौहान, देवेंद्र सिंह बिष्ट ने सुनाया।
बुधवार को जीआईसी ए और नैनीसैनी की टीम के बीच मुकाबला होगा। सांसद प्रतिनिधि दीपक लुंठी, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य भुवन पंत, पालिका सभासद भुवन जोशी, केदार लुंठी, चंद्रकला खन्ना, गंगोत्री दताल, चंद्रशेखर मखौलिया, विजेंद्र सौन आदि मौजूद थे।