फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: त्योहार नजदीक, जागा खाद्य सुरक्षा विभाग और मिठाई के सैंपल लिए

Mon, 21 Oct 2024 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। त्योहारी सीजन में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों, रेस्टोरेंट सहित अन्य दुकानों में खाद्य पदार्थों की जांच की। टीम ने लड्डू, बर्फी सहित अन्य खाद्य पदार्थों के सैेंपल भी लिए।
विज्ञापन

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके शर्मा के नेतृत्व में टीम ने नगर के रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों आदि का निरीक्षण किया। टीम ने खोया लड्डू, खोया बर्फी, रसगुल्ला, बालूशाही और दालचीनी आदि के नमूने लिए।
उन्होंने बताया कि इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। यदि सैंपल मानकों में फेल मिले तो संबंधित खाद्य विक्रेताओं, निर्माता कंपनियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने सभी व्यापारियों से त्योहारी सीजन में खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने, प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई रखने, एक्सपायरी खाद्य और पेय पदार्थों को उपभोक्ताओं को न बेचने के निर्देश दिए। उन्होंने रेस्टोरेंट और मिठाई बनाने वाले कर्मिकों को हैड कैप और एप्रैन पहनने, स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस दौरान सहायक अर्जुन भाटिया आदि कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें