फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने घाट में चलाया सफाई अभियान

Sat, 31 Oct 2015 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापार संघ ने शनिवार को यहां रामगंगा घाट में व्यापक सफाई अभियान चलाया और लोगों से अपील की कि घाट की सफाई पर विशेष ध्यान दें। व्यापार संघ ने समय समय पर सफाई अभियान चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष बलवंत सत्याल के नेतृत्व में सचिव जगदीश पाठक, भानु पाठक, गणेश सिंह बिष्ट ने सफाई अभियान चलाया। अभियान के तहत उन्होंने घाट से दूर-दूर तक फैली अधजली लकड़ियां और कपड़ों का निस्तारण किया। मंडल अध्यक्ष सत्याल ने कहा कि जब तक सरकार की ओर से गंगा सफाई अभियान के लिए कोई योजना नहीं चलाई जाती है, तब तक व्यापार मंडल रामगंगा घाट की सफाई करता रहेगा। कहा कि थल घाट तीन तहसीलों का घाट है। यहां रोज शवदाह के लिए लाए जाते हैं, लेकिन लोग अधजली लकड़ियां, कपड़े छोड़ देते हैं। यहां तक कि शवदाह भी अच्छी तरह नहीं किया जाता है। कई बार अवारा कुत्ते अधजले शव को बाजार तक ले आते हैं। उन्होंने लोगों से घाट में गंदगी न करने और शवदाह संस्कार ठीक से करने की अपील की है। कहा कि शवदाह करने आए लोग गंदगी करते हुए मिले तो उन पर व्यापार मंडल की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें