फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहित, प्रिया, बलवंत और पवन ने मारी बाजी  

Sat, 12 Nov 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला खेल विभाग की ओर से अंडर-14 वर्षीय बालक-बालिका वर्ग की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हो गया। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर कैप्टन धरम चंद ने मार्चपास्ट की सलामी लेकर किया। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बेड़ीनाग के मोहित कुमार प्रथम, विण के विजय कुमार द्वितीय और बेड़ीनाग के विमल उपाध्याय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में डीडीहाट की प्रिया बिष्ट प्रथम, मुनस्यारी की प्रभा फर्स्वाण द्वितीय, डीडीहाट की कविता आर्य तृतीय स्थान पर रही। 
विज्ञापन


लंबी कूद में डीडीहाट के बलवंत सिंह प्रथम, धारचूला के पवन द्वितीय और बेड़ीनाग के मनीष जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता की खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। निर्णायक की भूमिका प्रताप सिंह बिष्ट, प्रवीण सिंह कार्की, दिनेश चंद्र पाटनी, निर्मल किशोर भट्ट ने निभाई। प्रतियोगिता में आठ विकासखंडों के 80 बालक और 80 बालिकाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह वल्दिया, हरीश चंद राजन, पुष्कर सिंह रावत, देवेंद्र बिष्ट, वीरेंद्र कन्याल, गोकुलानंद पंत, चंद्रमोहन  बिष्ट समेत तमाम खेल प्रेमी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें