फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

Tue, 15 May 2018 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
डीडीहाट में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिले के आठों ब्लॉकों के किसानों ने मंगलवार को डीडीहाट में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कर्ज माफी, किसानों के बिजली के बिल माफ करने, ओलावृष्टि को आपदा की श्रेणी में लाने की मांग उठाई।

विज्ञापन


किसान संगठन के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जिले के आठों विकास खंड के किसान काफी संख्या में रामलीला मैदान में एकत्र हुए। यहां हुई सभा में किसान संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष जोशी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किसानों की ऋण माफी सहित कई घोषणाएं की थी, लेकिन सरकार के गठन के बाद भाजपा किसानों के साथ सौतेला व्यवहार करने लगी है।

किसान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष गंगा सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा ने किसानों की कर्ज माफी की झूठी घोषणा की है। इसके बाद रामलीला मैदान से मुख्य बाजार होता हुआ किसानों का जलूस तहसील मुख्यालय तक गया। किसान संगठन ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को कर्ज माफी के लिए ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन में प्रेम कुमार, जगदीश विश्वकर्मा, शंकर राम कोहली, अनिल चंद, दीवान सिंह, बीडी कोहली, सुनीता देवी, गंगा देवी, रुकमणी देवी आदि किसान शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें