फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज माफी की मांग को लेकर गरजे किसान

Tue, 27 Mar 2018 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में कर्ज माफी को लेकर रैली निकालते किसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कर्ज माफी की मांग को लेकर किसानों ने मुख्यालय में जुलूस निकाला और कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर किसानों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। साथ ही जल्द कर्ज माफी न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


मंगलवार को किसान संगठन के बैनर तले कई किसान रामलीला मैदान में एकत्र हुए। इस दौरान धरने में संगठन जिलाध्यक्ष सुभाष जोशी ने कहा कि एक ओर सरकार किसानों का हितैषी होने का दावा कर रही है। वहीं, कर्ज लेने वाले किसानों को जेल में ठूंसा जा रहा है। जिला मंत्री जगदीश प्रसाद ने सरकार पर किसानों के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाया।

धरने के बाद किसानों ने रामलीला मैदान से बाजार होते हुए कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। किसानों ने कलक्ट्रेट के सामने भी जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान प्रेम कुमार, शंकर कोहली, अनिल चंद, मनीराम, गंगा सिंह आदि किसान थे।
विज्ञापन


वित्त मंत्री को काले झंडे दिखाएंगे किसान
प्रदर्शनकारी किसानों ने मुख्यालय में बृहस्पतिवार से हो रहे किसान मेला के बहिष्कार का फैसला लिया है। कर्ज वसूली के लिए उत्पीड़न से नाराज किसान वित्त मंत्री को काले झंडे दिखाएंगे। बता दें कि जिला प्रशासन और कृषि विभाग एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के तहत मेले का आयोजन कर रहा है। बृहस्पतिवार को वित्त मंत्री प्रकाश पंत को कार्यक्रम का उद्घाटन करना है। जिलाध्यक्ष सुभाष जोशी का कहना है कि सरकार की नाकामी पर काले झंडे दिखाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें