फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का बेटा बना करोड़पति

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पाभैं गांव के किसान गणेश सिंह के बेटे अमन सिंह ने फैंटसी क्रिकेट खेलकर एक करोड़ पांच लाख रुपये जीते हैं। करोड़पति बनने के बाद अमन सिंह काफी खुश हैं।
विज्ञापन

पाभै गांव निवासी अमन सिंह बिष्ट मुंबई के एक होटल में काम करते थे। उन्होंने बताया कि वह कोरोना के कारण आठ माह से घर पर थे। 15 दिन पहले ही रोजी-रोटी की तलाश के लिए मुंबई गए थे।
उन्होंने पंजाब और हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले में ड्रीम इलेवन में तीन टीमें बनाईं। इसमें पांच लाख और एक करोड़ रुपये के कांटेस्ट में वह जीत गए। बताया कि टैक्स कटने के बाद उनके खाते में क्रमश: 70 लाख और 3.50 लाख रुपये आ गए हैं। उनका कहना है कि जीते हुए पैसे से वह अपने सपने पूरे करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके पिता गणेश सिंह किसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें