फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: खलिया टॉप में रास्ता भटकीं मशहूर मॉडल हर्षा रिछारिया

Fri, 06 Feb 2026 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुनस्यारी में पुलिस कर्मियों के साथ मॉडल हर्षा रिछारिया और इनके साथी। स्रोत:पुलिस
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मॉडल से साध्वी बनी और फिर से मॉडलिंग की दुनिया में लौटीं हर्षा मुनस्यारी के खलिया टॉप में रास्ता भटक गईं। घनघोर अंधेरे में उनका संपर्क टूट गया। भाई के फोन करने पर पुलिस खलिया टॉप पहुंची और यहां फंसी हर्षा और उनके साथियों का पता लगाकर मुनस्यारी लाया गया।
विज्ञापन

हर्षा रिछारिया सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी है। वह अपने कुछ साथियों के साथ मुनस्यारी के खलिया टॉप में प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने पहुंचीं थी। बृहस्पतिवार को वह और उनके साथी खलिया टॉप में रास्ता भटक गए। घनघोर अंधेरे में उनका किसी से कोई संपर्क नहीं हुआ तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। हर्षा के भाई ने हेल्पलाइन नंबर पर उनके फंसने की सूचना दी तो पुलिस की टीम खलिया की तरफ गई। पुलिस ने बमुश्किल हर्षा और उनके साथियों का पता लगाया। देर रात सभी को ढाई से तीन फुट बर्फ के बीच रेस्क्यू कर मुनस्यारी पहुंचाया गया। सीओ केएस रावत ने बताया कि पुलिस पर्यटकों के सहयोग के लिए तत्परता से काम कर रही है।
खलिया में संचार सेवा की बदहाली पड़ रही पर्यटकों पर भारी

थानाध्यक्ष अनिल आर्या ने बताया कि खलिया में संचार सेवा बदहाल होने से आए दिन पर्यटकों का शेष दुनिया से संपर्क कट जाता है। यही कारण है कि यहां पहुंची हर्षा रिछारिया का भी संपर्क टूट गया था। खलिया टॉप पर्यटकों की पहली पसंद है। यहां बर्फबारी के बाद देश-विदेश के हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। प्रसिद्ध पर्यटक स्थल में संचार सेवा बदहाल होना सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें