फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सुविधाएं नहीं मिल रहीं, कर वसूलना कर दिया शुरू

Sat, 12 Oct 2024 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। पालिका गठन के 11 साल बाद भी नगर के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। उन्हें सुविधाएं तो नहीं मिल रहीं लेकिन उनसे कर वसूलना शुरू हो गया है। बगैर मानकों के लोगों से भवन कर वसूला जा रहा है। पालिका को खुद यह मालूम नहीं है कि कर के क्या मानक तय हैं। बगैर सुविधाओं और मानकों के कर दे रहे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2013 में गंगोलीहाट को नगर पंचायत और वर्ष 2022 में नगर पालिका का दर्जा मिला। लोगों को उम्मीद थी कि निकाय में शामिल होकर अब उन्हें बदहाल बिजली व्यवस्था, रास्तों सहित अन्य अव्यवस्थाओं से मुक्ति मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पालिका अब तक परिवार रजिस्टर में जन्म और मृत्यु की सही तिथि अंकित नहीं कर सकी है। जब लोग इन गलतियों को ठीक करने पालिका के चक्कर काट रहे हैं तो उनसे अब भवन कर भी वसूला जा रहा है। उन्हें सुविधाएं तो मिली नहीं लेकिन अब पहली बार भवन कर का बोझ जरूर मिल रहा है। हैरानी है कि पालिका ने भवन कर वसूलना तो शुरू किया है लेकिन नगर के लोगों को इसकी सूचना ही नहीं दी गई। जिम्मेदार अधिकारी खुद कह रहे हैं कि उन्हें भवन कर के मानक ही पता नहीं हैं, बस कर वसूलने की प्रक्रिया शुरू की गई है। ऐसे में मनमाने तरीके से कर वसूलने से नगर के लोगों में नाराजगी है। संवाद
-
काम के लिए पालिका गए तो लगा दिया कर
गंगोलीहाट। पालिका क्षेत्र में 1500 परिवार निवास करते हैं। अब तक पालिका ने 100 परिवारों से भवन कर वसूला है। हैरानी यह है कि ये वे परिवार हैं जो किसी काम से पालिका पहुंचे और उन पर कर थोप दिया गया। ऐसे में अब अन्य लोग जरूरी काम से भी पालिका जाने से कतराने लगे हैं। जब जिम्मेदार अधिकारियों से भवन कर के मानक पूछे गए तो उन्होंने साफ तौर पर देहरादून से आई टीम के कर निर्धारण करने का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन


कोट-
अब तक 100 परिवारों से भवन कर लिया गया है। जिन परिवारों ने कर जमा नहीं किया है उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। देहरादून से आई टीम ने भवन कर का निर्धारण किया है।
विज्ञापन

आरपी बेंजवाल, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, गंगोलीहाट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें