धारचूला में आयोजित नेत्र शिविर में जांच करते चिकित्सक। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीमांत सेवा फाउंडेशन और उत्तराखंड जल विद्युत निगम (यूजेवीएनएल) के सहयोग से सीएचसी धारचूला में आयोजित चार दिवसीय नेत्र शिविर (नेत्र कुंभ) का शुभारंभ बिजली विभाग के ईई चारु पाटनी ने किया। पहले दिन डॉक्टरों की टीम ने 550 से अधिक लोगों का नेत्र परीक्षण कर दवा बांटी।
शिविर के संयोजक ललित पंत ने बताया कि पहले दिन डॉ. आदित्य अग्रवाल और डॉ.सिद्धार्थ पाटनी की टीम ने 550 से अधिक लोगों का नेत्र परीक्षण किया और चश्में व दवाएं बांटी। शिविर में लगभग 130 लोगों का मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जाएंगे। ललित पंत ने बताया कि सात व आठ मार्च को ऑपरेशन और नौ मार्च को मरीजों का पुन: परीक्षण किया जाएगा। नेत्र कुंभ में चिकित्सा विभाग पिथौरागढ़, नेत्र विभाग जिला चिकित्सालय, सीएचसी धारचूला, यूजेवीएनएल, सीमांत सेवा फाउंडेशन, स्पर्श नेत्रालय खटीमा की पंच सदस्यीय टीम, पीएमएचएस पिथौरागढ़, रेडक्रॉस पिथौरागढ़, पब्लिक स्कूल एसोसिएशन पिथौरागढ़ सहयोग कर रहे हैं।