फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आंखें लाल कर रहा आई फ्लू, धुंधला रही दृष्टि

Mon, 24 Aug 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मानसूनकाल में जिले में आई फ्लू और आंखों में एलर्जी का प्रकोप बढ़ गया है। अंदाजा लगाया जा सकता है रोजाना इन बीमारी से जूझते हुए 35 से अधिक मरीज इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। खासकर युवा इस बीमारी की जकड़ में आ रहे हैं उन्हें सिरदर्द और धुंधला दिखाई दे रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य महकमा भी चिंतित है।
विज्ञापन

जिले के धारचूला, मुनस्यारी, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, झूलाघाट आदि दूरस्थ क्षेत्रों से आई फ्लू से जूझते हुए मरीज इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक, मानसूनकाल में यह बीमारी बढ़ रही है। आई फ्लू, आंखों में एलर्जी से जूझकर इलाज के लिए पहुंचने वालों में बुजुर्ग भी हैं।
आंखों में खुजली, सिरदर्द लक्षण
मरीज की आंखों में खुजली, लालिमा के बाद उनमें सिरदर्द और धुंधला दिखाई देने की शिकायत मिल रही है। मानसूनकाल में दूषित पानी, लंबे समय तक मोबाइल फोन का इस्तेमाल इस समस्या का प्रमुख कारण है। चिकित्सकों के मुताबिक, बच्चों भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। इस बीमारी से जूझकर इलाज के लिए पहुंचने वालों में बच्चों की संख्या पांच से 10 मिल रही है।
विज्ञापन

स्कूल भी नहीं जा पा रहे बच्चे
चिकित्सकों के मुताबिक, आई फ्लू का संक्रमण अन्य में भी फैल सकता है। ऐसे में संबंधित मरीज को कुछ दिन घर पर रहने की सलाह देना आवश्यक है। ऐसे में इस बीमारी से जूझ रहे बच्चों को भी घर पर रहने की सलाह दी जा रही है और वे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। चिकित्सकों ने कहा कि यदि आई फ्लू से ग्रसित बच्चे स्कूल गए तो अन्य बच्चों में संक्रमण फैलेगा।
बचाव-
-आंखों को बर्फ से सेकना और साफ पानी धोना चाहिए। बाहर निकलते समय काले चश्मे का प्रयोग जरूरी है। मोबाइल के अधिक प्रयोग से बचना चाहिए।



...........
वर्तमान में बड़ी संख्या में आई फ्लू और आंखों में एलर्जी की समस्या से ग्रसित होकर मरीज पहुंच रहे हैं। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। आई फ्लू की शिकायत होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह जरूरी है। बगैर सलाह के आई ड्रॉप का इस्तेमाल करना गंभीर हो सकता है। -डॉ. शिखा टोलिया, नेत्र सर्जन, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें