फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों की दशा पर जताई नाराजगी

Sun, 17 Jan 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 विधायक विशन सिंह चुफाल ने डीडीहाट नगर के आसपास की सड़कों की दशा पर गहरी नाराजगी जताई और गुणवत्ता में सुधार के लिए अफसरों को सख्त निर्देश जारी किए। विधायक ने सड़कों का निरीक्षण किया। अफसरों से कहा कि कार्यस्थल पर जाकर काम की निगरानी करें।
विधायक ने डीडीहाट-आदीचौरा मोटर मार्ग, डीडीहाट-दूनाकोट मोटर मार्ग, डीडीहाट के आंतरिक मोटर मार्ग का निरीक्षण किया। डीडीहाट-आदीचौरा मार्ग पर जिन स्थानों में हाटमिक्स उखड़ गया है, उसमें फिर से हाटमिक्स पीसी करने के निर्देश दिए। वहीं, डीडीहाट-दूनाकोट मार्ग में हुए कार्य से विधायक संतुष्ट नजर आए।
विज्ञापन

 डीडीहाट की आंतरिक सड़कों में तहसील रोड पर उखड़ रहे हाटमिक्स को मार्च के बाद करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। विश्व बैंक कंस्ट्रक्शन डिवीजन के सहायक अभियंता प्रेम प्रकाश ने बताया कि डीडीहाट-आदीचौरा मार्ग पर 5 किमी में हाटमिक्स का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

छायादार और नमी वाले स्थानों पर उखड़े हाटमिक्स को मार्च के बाद करने के निर्देश ठेकेदार को दे दिए गए हैं। विधायक ने कहा कि समय समय पर सड़कों में चल रहे काम का निरीक्षण किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें