फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्तों की हालत पर जताई नाराजगी

Wed, 29 Jun 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
बैठक करते मल्लाजोहार विकास समिति के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मल्ला जोहार विकास समिति की बैठक में पैदल रास्तों की हालत पर गहरी नाराजगी जताई गई। समिति ने आरोप लगाया कि लोनिवि सरकारी धन का खुलेआम दुरुपयोग कर रहा है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के हटों में लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन


समिति अध्यक्ष श्रीराम सिंह धर्मशक्तू की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंदन टोलिया ने 10 दिनी भ्रमण की जानकारी देते हुए कहा कि मुनस्यारी-मिलम पैदल मार्ग की हालत बेहद खस्ता है। खिलांच गरारी से लेकर सुमदू तक पैदल रास्ता जानलेवा बना है। गोरी नदी से चट्टान बह रही है। लोगों को जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ रही है। चिलमधार से साईंगाड़, लीलम से पुमद्यो, लीपू गधेरे से नैन सिंह टॉप, नैन सिंह टॉप से बबलधार, बबलधार से रसगाड़ी झूलापुल तक, रसगाड़ी झूलापुल से स्यूणी तक रास्ता बेहद खतरनाक हालत में है। लोनिवि के काम की गुणवत्ता ठीक नहीं है। लोनिवि अपनी सहूलियत के हिसाब से काम कर रहा है। जहां पर रास्ता खराब है, वहां पर काम नहीं किया जा रहा है।

टोलिया ने बताया कि केएमवीएन के हटों पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है, जिससे यात्रियों को सुविधा नहीं मिल पा रही है। समिति ने धापा-मिलम मार्ग की धीमी गति पर रोष जताया। कहा कि पिछले 10 साल में करोड़ों खर्च हो गए हैं। मिलम देश का अकेला बॉर्डर होगा, जहां रोड नहीं बन पाई है। सड़क वर्ष 2012 में बन जानी थी, लेकिन अब 2018 में सड़क बनने की बात कही जा रही है। तय हुआ कि प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा। केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताने के लिए हल्द्वानी में रेल रोको आंदोलन किया जाएगा। राज्य सरकार के खिलाफ मिलम और मुनस्यारी में प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


जल्द ही आंदोलन की तिथि घोषित की जाएगी। रास्तों की हालत नहीं सुधरी तो हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की जाएगी। बैठक में गोकर्ण सिंह मर्तोलिया, चंद्र सिंह लसपाल, पूर्व स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. जेएस पांगती, पूर्व जज उत्तम सिंह पांगती, लोक बहादुर सिंह जंगपांगी, हयात सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह रावत, पूर्व आईजी मंगल सिंह मर्तोलिया आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें