फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब और अनाथ बच्चों के लिए समर कैंप शुरू

Wed, 29 Jun 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
समर कैंप में मौजूद बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी की ओर से जिले के सौ गरीब और अनाथ बच्चों के लिए धनौड़ा बस्ते के प्राइमरी स्कूल ग्राउंड में समर कैंप का प्रारंभ हो गया है। मुख्य अतिथि जिला शिक्षाधिकारी बेसिक शौकत अली ने सोसाइटी के कार्यक्रम की प्रशंसा की।
विज्ञापन


सोसाइटी अध्यक्ष गिरीश चंद्र ओली ने बताया कि समर कैंप में अनाथ और गरीब बच्चों के लिए स्वच्छता अभियान, योग का महत्व, संगीत नृत्य, कला प्रदर्शनी, हैंडीक्राफ्ट प्रतियोगिता, ताइक्वांडो, फुटबाल आदि गेम कराए जाएंगे। मुख्य अतिथि और जिला समन्वयक चंद्रशेखर मखोलिया को सोसाइटी अध्यक्ष ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर धनेश्वरी देवी, ताइक्वांडो कोच रवि पांडे, सोसाइटी कोऑर्डिनेटर अमित ओली, टीचर आर्ट दीपेश कापड़ी, इंगलिश लता जोशी, गणित निक्कू, नितिन, लक्ष्मी, साक्षी, प्रकाश उपस्थित थे। उधर, एनको समिति के समर कैंप का समापन हो गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

समिति अध्यक्ष ललित पंत ने कहा कि समर कैंप हर वर्ष आयोजित किया जाता है। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, विशिष्ट अतिथि छात्रसंघ अध्यक्ष जगदीश धामी, सचिव सूरज गिरी, दीपा महरा, शम्मी बेगम, पुष्पा लोहिया, हेमा भैंसोड़ा, मीनाक्षी पंत, नाजली, सुरेंद्र, हिमानी पंत, पारस, देवेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें