फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेल्डिंग के दौरान विस्फोट, कारीगर की मौत

Thu, 25 May 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विस्फोट के बाद सेना के अधिकारियों से बात करते एसपी अजय जोशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छावनी क्षेत्र में टिनशेड निर्माण के लिए पाइप की वेल्डिंग करते समय बृहस्पतिवार सुबह विस्फोट हो गया। इस घटना में वेल्डिंग कर रहे कारीगर की मौत हो गई, जबकि उसका हेल्पर और सेना का हवलदार घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने मौका मुआयना किया। विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि मरने वाले के शरीर के चीथड़े उड़कर 25 मीटर दूर जा गिरे थे। मोटे तौर पर पुलिस का यही मानना है कि वेल्डिंग मशीन फटने से यह विस्फोट हुआ है। फिर भी पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार देवलथल तहसील के रसैपाटा गांव निवासी वेल्डर निर्मल कुमार (46) पुत्र किशन राम और उनका सहायक विशाल छावनी क्षेत्र में टिनशेड तैयार करने का काम कर रहे थे। इसी दौरान सेना के हवलदार राम किशन भी वहां पहुंच गए। इतने में अचानक विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया। इस घटना में निर्मल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हेल्पर विशाल और हवलदार रामकिशन घायल हो गए। एसपी ने पूरे इलाके में छानबीन के बाद स्पष्ट रूप से कोई राय नहीं दी। उनका कहना है कि हो सकता है कि वेल्डिंग मशीन में अर्थिंग होने से यह हादसा हुआ होगा।

छावनी क्षेत्र का मामला होने के कारण पुलिस इस मामले की जांच में सावधानी बरत रही है। सेना के अधिकारी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। जाजरदेवल के थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें