फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक कॉलेज भवनों के लिए तलाशेंगे जमीन

Fri, 26 Feb 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारिता और तकनीकी शिक्षा मंत्री यशपाल आर्य ने स्वीकार किया कि नए खुले पॉलीटेक्निक कॉलेजों में ढांचागत सुविधाएं नहीं हैं। इस कारण उनको मान्यता दिलाने में कठिनाई आ रही है। हर पॉलीटेक्निक कॉलेज के भवन के लिए जमीन की तलाश की जाएगी। प्रदेश में अफसरों की कमी पर उन्होंने कहा कि जल्दी ही आयोग से नियुक्तियां होने वाली हैं। उसके बाद रिक्त पद भर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सहकारिता को रोजगार से जोड़ने के लिए बैंकों में कम ब्याज पर लोन सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि लोग लोन लेकर लघु उद्यम चला सकें।
विज्ञापन


आर्य ने शुक्रवार को यहां हुई पत्रकार वार्ता में कहा कि पहाड़ की महिलाएं मेहनती और संघर्षशील होती हैं, इसलिए फल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से प्रत्येक जिले में अखरोट के 4-4 हजार पौधे बांटे गए हैं। इसकी शुरुआत चंपावत जिले से की जा रही है। समूहों की ओर से उत्पादित सामग्री को बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग सहयोग कर रहा है। तकनीकी शिक्षा केंद्रों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा दी जाएगी। हर डीएम से कहा गया है कि वह पॉलीटेक्निक कॉलेज भवनों के लिए जमीन की तलाश करें। इस दौरान सहकारी परिषद के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह लुंठी, सिंचाई विभाग के उपाध्यक्ष पुष्कर दुर्गापाल, कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेंद्र भट्ट, कांग्रेस महिला प्रदेश सचिव लक्ष्मी भट्ट आदि थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें