फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ छूटि ग्यो, परदेश जाना ले पहाड़ छूटि ग्यो

Fri, 26 Feb 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
लुंठ्यूड़ा के सिन्नौना मैदान में चल रहे सहकारिता मेले के दौरान बृहस्पतिवार देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। लोकगायक गोविंद दिगारी ने पहाड़ से पलायन की पीड़ा पर गीत पेश किया ‘पहाड़ छूटि ग्यो, परदेश जाना ले पहाड़ छूटि ग्यो’। इस गीत पर लोग झूमने लगे। उन्होंने हिंदी गीत भी गाए। कार्यक्रम देर रात तक चलते रहे। बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम देखने के लिए पहुंचे थे। इसके अलावा कैलाश कुमार ने भी गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


जोहार सांस्कृतिक दल जौलजीबी के कलाकारों ने भव्य लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। उन्होंने जोहार की संस्कृति पर आधारित गीत और नृत्य पेश कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इससे पहले स्थानीय स्कूलों के बच्चों ने कार्यक्रम पेश किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन कै. दीवान सिंह वल्दिया और जनार्दन उप्रेती ने किया। सहकारिता परिषद के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह लुंठी ने कहा कि इस मेले के माध्यम से लोगों को स्वस्थ मनोरंजन प्रदान करने और सहकारिता की गतिविधियों से रू-ब-रू कराने का प्रयास किया जा रहा है।

समूहों को सहकारिता मंत्री ने दी सहयोग राशि
एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के तहत गठित दो फेडरेशनों को शुक्रवार को सहकारिता मंत्री यशपाल आर्य ने सहयोग राशि दी। विकासखंड मूनाकोट की मनमहेश स्वायत्त सहकारी फेडरेशन को 24 लाख 30 हजार रुपये और त्रिपुरासुंदरी स्वायत्त सहकारी फेडरेशन को 13 लाख 28 हजार 400 रुपये की राशि दी गई। इन फेडरेशनों का काम ग्रामीण उत्पादों को मार्केट उपलब्ध कराना और व्यावसायिक विकास में सहयोग देना है। जिले में अब तक ऐसे पांच फेडरेशन गठित हो चुके हैं। इनका सहकारिता अधिनियम 2005 के तहत पंजीकरण किया गया है। इस दौरान मंत्री यशपाल आर्य, विधायक मयूख महर, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, सहकारी परिषद के उपाध्यक्ष महेंद्र लुंठी ने सहकारी फेडरेशन की गतिविधियों पर संतोष जताया।
विज्ञापन


आजीविका परियोजना के प्रबंधक कुलदीप बिष्ट ने बताया कि जिले के विण, मूनाकोट, कनालीछीना ब्लॉक में आजीविका परियोजना चल रही है, इसको अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास निधि से सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत कृषि, पशुपालन, मुर्गीपालन, गैर कृषि गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फेडरेशनों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए यह प्रोत्साहन राशि दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें