फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मुनस्यारी के लिए उड़ान योजना के तहत महंगा हवाई सफर

Fri, 06 Feb 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुनस्यारी के लिए संचालित हेलीकॉप्टर। संवाद
विज्ञापन
मुनस्यारी। उत्तराखंड के सड़क परिवहन में मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में भौगोलिक स्थिति के चलते किराये में अंतर होता है। लेकिन उड़ान योजना के तहत प्रदेश की हवाई सेवा में समान दूरी के लिए कहीं कम तो कहीं ज्यादा किराये के मानक लोगों के गले नहीं उतर रहे। ऐसा ही हुआ है पर्यटन नगरी मुनस्यारी के लिए संचालित हेली सेवा के किराये में। यहां संचालित हेली सेवा का किराया सबसे अधिक है। हल्द्वानी से यहां तक 35 मिनट के सफर का किराया 5250 रुपये है। जबकि हल्द्वानी से पिथौरागढ़ तक 50 मिनट के सफर के लिए 4200 रुपये किराया लिया जा रहा है।
विज्ञापन

हेलिकाप्टर के किराये की बात करें तो अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ तक 30 मिनट के हवाई सफर के लिए 1575 रुपये जबकि मुनस्यारी से हल्द्वानी 35 मिनट के सफर के लिए यात्री को 5250 रुपये किराया चुकाना पड़ रहा है। हैरानी की बात है कि देहरादून से नौकुचियाताल तक 50 मिनट की हवाई यात्रा के लिए यात्री से सिर्फ 3675 रुपये किराया लिया जा रहा है। यही हाल प्रदेश भर में अन्य रूट पर संचालित हवाई सेवाओं का भी है। हिमनगरी के लिए संचालित हेलिकाप्टरर सेवा के किराये में असमानता से सस्ता हवाई सुविधा देने और पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के के सभी दावों पर सवाल उठ रहे हैं।
-
इनसेट-
पर्यटन नगरी के लिए आए दिन बढ़ रहा है हवाई किराया
पर्यटन नगरी मुनस्यारी में हेली सेवा का किराया दो बार बढ़ाया गया। सेवा की शुरुआत में हल्द्वानी से मुनस्यारी का किराया 3625 तय था। अक्तूबर 2025 में इसे बढ़ाकर 4200 और फिर 5250 रुपये कर दिया गया। पर्यटन विस्तार के नाम पर शुरू की गई हेली सेवा के किराये में बढ़ोतरी से पर्यटन नगरी मुनस्यारी का हवाई सफर आम आदमी की पहुंच से दूर हो रहा है। इसका सीधा असर पर्यटन कारोबार पर पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन


हेली सेवा के किराये की सूची (रुपये में)
कहां से कहां तक समय किराया
देहरादून से बागेश्वर 45 मिनट 3675
हल्द्वानी से पिथौरागढ़ 50 मिनट 4200
पिथौरागढ़ से मुनस्यारी 30 मिनट 2625
अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ 30 मिनट 1575
हल्द्वानी से अल्मोड़ा 30 मिनट 2625
देहरादून से टिहरी 15 मिनट 2100
देहरादून से श्रीनगर 14 मिनट 1050
हल्द्वानी से मुनस्यारी 35 मिनट 5250
स्रोत- हेरीटेज एविएशन
यह है नियम
75 किलो भार यात्री और 5 किलो सामान के लिए तय किराये में ही यात्री सफर कर सकते हैं। तय मानक के ऊपर होने पर 100 रुपये प्रति किलो अतिरिक्त देना होता है।
बोले लोग
हेली सेवा का किराया मुनस्यारी के लिए सबसे अधिक है। किराया अधिक होने से पर्यटक यहां पहुंचने से हाथ पीछे खींच रहे हैं। इससे पर्यटन कारोबार प्रभावित हो रहा है। - पवन त्रिपाठी, मुनस्यारी
मुनस्यारी और प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के लिए संचालित हेली सेवा के किराये में असमानता गलत है। आम लोगों के लिए हेलिकाप्टर में सफर करना मुश्किल हो रहा है। - श्रीराम सिंह धर्मसक्तू, अध्यक्ष, मल्ला जोहार विकास समिति, मुनस्यारी
मुनस्यारी के लिए संचालित हेली सेवा का किराया सबसे अधिक होना क्षेत्र के लोगों और पर्यटकों के साथ भेदभाव है। बार-बार किराया बढ़ाना गलत और दुर्भाग्यपूर्ण है। - मनोहर टोलिया, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
हेलिकाप्टर का किराया अधिक होने से पर्यटक मुनस्यारी पहुंचने से हाथ पीछे खींच रहे हैं। अन्य क्षेत्र के लिए संचालित हेली सेवा की तरह ही यहां का किराया कम होगा तो पर्यटन भी बढ़ेगा। - पूरन पांडे, अध्यक्ष, होटल एसोसिएशन, मुनस्यारी
विज्ञापन

कोट
यात्री किराये की दर पीएमओ कार्यालय से तय की जाती है। कंपनी प्रति यात्री किराया बेहद कम ले रही है। - मनीष भंडारी, जनरल मैनेजर, हेरिटेज एविएशन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें