फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन छोड़कर पानी बांट रहा जल संस्थान

Tue, 10 May 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
पेयजल संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर में गंभीर पेयजल संकट से निपटने की कमान समाजसेवियों और अर्द्धसैनिक बलों ने संभाल रखी है। जल संस्थान की योजना के अधिकांश प्राकृतिक स्रोत सूख जाने से एक दिन छोड़कर पानी बांटा जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष के पूर्व किशन सिंह भंडारी अब तक अपने संसाधनों से एक लाख लीटर पानी बांट चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब तक पेयजल का संकट बना रहेगा, वह पानी बांटते रहेंगे। एसएसबी और आईटीबीपी के जवान भी टैंकरों से पानी बांट रहे हैं।
विज्ञापन


जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बिलाल यूनुस ने बताया कि क्षेत्र में अभी बारिश की मात्रा बहुत कम हुई है। इस कारण पानी के स्रोत रिचार्ज नहीं हो पाए हैं। जल संस्थान अपने टैंकरों से भी पानी बांट रहा है। अभी कुछ समय तक संकट की स्थिति बनी रहेगी। इस तहसील के ग्रामीण अंचलों में भी पेयजल का गंभीर संकट बना है। भागीचौरा में लोग दो किलोमीटर दूर से पानी की व्यवस्था कर रहे हैं।

जिला मुख्यालय के कई हिस्सों में नहीं बंटा पानी
पिथौरागढ़। घाट पंपिंग योजना में सिल्ट आने से सोमवार को पंप बंद करने पड़े थे। इस कारण घाट पंपिंग योजना से आच्छादित अधिकांश इलाकों में मंगलवार को पेयजल की सप्लाई नहीं हो पाई। इस समय ठुलीगाड़ पंपिंग योजना में पानी का स्तर बढ़ा है। जल संस्थान दो पंपों को चलाकर पानी की सप्लाई कर रहा है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरके वर्मा ने बताया कि घाट पंपिंग योजना से पानी लिफ्ट न होने के कारण मंगलवार को कुछ इलाकों में सप्लाई ठप रही। उन्होंने कहा कि बुधवार से पानी की सप्लाई सामान्य हो जाएगी। मंगलवार को स्टैंडपोस्ट में दिनभर पानी चलाया गया, ताकि लोग उनसे पानी भर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें