फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी परीक्षा का केंद्र बनेगा मुनस्यारी महाविद्यालय

विज्ञापन
Exam Center in Munsyari
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय (एसएसजे विवि) अल्मोड़ा के परीक्षा केंद्र निरीक्षण दल ने बृहस्पतिवार को स्व. डॉ. रघुनंदन सिंह टोलिया महाविद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण दल ने मुनस्यारी महाविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था, महाविद्यालय में उपलब्ध फर्नीचर, स्थान और परीक्षा कराने के लिए जरूरी संसाधनों एवं फैकल्टी की उपलब्धता का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

एसएसजे विवि में शोध एवं प्रसार निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि स्थानीय विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए महाविद्यालय मुनस्यारी में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का परीक्षा केंद्र स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं से शुरू होगा। महाविद्यालय में नये पाठ्यक्रम शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे।
एसएसजे विवि के विशेष कार्याधिकारी डॉ. डीएस बिष्ट ने कहा कि विश्वविद्यालय का प्रयास है कि सीमांत एवं दूरस्थ क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर दिलाने के लिए ऐसे क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं एवं परीक्षाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एसएसजे विवि अगले सप्ताह मुनस्यारी में विश्वविद्यालय स्तरीय क्रॉस कंट्री करवा रहा है। इसमें विवि के कुलपति प्रो. एनएस भंडारी भी आएंगे। निरीक्षण के दौरान परीक्षा प्रभारी डॉ. रवि जोशी, प्रदीप मंडल, राहुल पांडेय, दुर्गेश कुमार शुक्ला, डॉ. बंशीधर उपाध्याय, हेमंती बथ्याल, मंजू महरा, चेतन जोशी, लक्ष्मी देवी, हेमा पंचपाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें