ŠææÚU¿êÜæ ·ð¤ çßŠææØ·¤ ãUÚUèàæ Šææ×èÐ
पिथौरागढ़। ग्राम प्रधान संगठन ने विधायक हरीश धामी के नेतृत्व में डीएम आनंद स्वरूप को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि शासन ने पंचायतों के 14वें वित्त और राज्य वित्त के पैसों को 31 मार्च तक खर्च करने को कहा है जबकि ग्राम पंचायतों में जेई न होने से कार्यों में काफी दिक्कतें हो रही हैं।
ग्राम प्रधानों के साथ आए धारचूला के विधायक धामी ने पंचायती राज विभाग के मुख्य सचिव देहरादून एचसी सेमवाल से बात की। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के कामों को मनरेगा के जेई और जिला पंचायत जेई भी करवा सकते हैं।
इसका जल्दी आदेश आ जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह सौन ने जिला पंचायती राज अधिकारी हरीश आर्य से भी मुलाकात कर ब्लॉक में विभागीय कार्यों का निस्तारण शीघ्रता से करवाने को कहा। डीपीआरओ आर्य ने ग्राम प्रधानों को समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।