फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक भाईचारा मेले में कार्यक्रमों की धूम

Sun, 25 Sep 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
बेड़ीनाग में रैली के दौरान सम्मानित किए गए सैन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय सेना की 119 ब्रिगेड के तत्वावधान और थर्ड कुमाऊं के सौजन्य से यहां आयोजित पूर्व सैनिक भाईचारा मेले के दूसरे दिन रविवार को कई कार्यक्रमों की धूम रही। मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन


जीआईसी बेड़ीनाग के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि 119 ब्रिगेड के डिप्टी कमांडर कर्नल भूपेश हांडा (शौर्य चक्र) थे। कार्यक्रम में वीर शहीदों की विधवाओं (वीरनारियों) को सम्मानित और पुरस्कृत किया गया। शहीद होशियार सिंह स्मृति वॉलीबाल मैच की विजेता ट्राफी पूर्व सैनिक कल्याण उत्थान समिति बेड़ीनाग को दी गई। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि थर्ड कुमाऊं के कर्नल डीके सिंह, कर्नल शिव राणा, कर्नल जगदीश चंद, लेफ्टिनेंट कर्नल अजय सिंह, पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष 92 वर्षीय रिटायर्ड कैप्टन धन सिंह खाती, जीआईसी बेड़ीनाग के प्रधानाचार्य हरी प्रसाद लोहिया, पाइंसलैंड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक बलवंत राठौर को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कर्नल भूपेश हांडा ने कहा कि बेड़ीनाग में पूर्व सैनिकों के अलावा सिविलियन में भी इन कार्यक्रमों को लेकर देखे गए उत्साह के बाद सेना अपनी गतिविधियां बढ़ाएगी। संचालन कार्यक्रम समन्वयक डीएस धानिक ने किया।

मेले में सेना की टुकड़ी ने बैंड डिस्प्ले का भव्य प्रदर्शन किया। बेड़ू पाको बारमासा, छाना बिलौरी की धुनें लोगों ने विशेष रूप से सराही। मेडिकल कैंप में लोगों ने खून की जांच, दांतों का इलाज, ईसीजी आदि मेडिकल सुविधाओं का लाभ उठाया। आर्मी कैंटीन में सामान लेने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। बाद में सद्भावना भोजन में सभी लोग शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में कुमाऊं रेजीमेंट के अधिकारियों, जवानों के अलावा पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कैप्टन धन सिंह खाती, वीर चक्र विजेता गंगा सिंह, उपाध्यक्ष पुष्कर धामी, महामंत्री लक्ष्मण सिंह, कैप्टन दीवान सिंह महरा, इंद्र सिंह, मान सिंह, व्यापार संघ अध्यक्ष ललित मेहरा आदि शामिल थे। कार्यक्रम समन्वयक डीएस धानिक ने बताया कि पूर्व सैनिक भाईचारा मेला सोमवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें