फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सरकार के खिलाफ गरजे पूर्व सैनिक, 48वें दिन भी दिया धरना

Sat, 04 Apr 2026 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने के विरोध में पूर्व सैनिकों का धरना 48 वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक यह फैसला वापस नहीं होगा उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


पूर्व सैनिकों ने कलक्ट्रेट के बाहर धरना देते हुए कहा कि पर्यावरण बटालियन को यहां से शिफ्ट करना उनके और आमजन के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। इस फैसले से साफ है कि सरकार प्रदेश और सीमांत जिले के पर्यावरण के प्रति संवेदनशील नहीं है। सरकार अरावली को बचाने के लिए हिमालय का अस्तित्व खतरे में नहीं डाल सकती।
चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने का फैसला निरस्त नहीं होगा उनका संघर्ष जारी रहेगा। धरना देने वालों में लक्ष्मण सिंह थापा, महेश जोशी, गिरीश जोशी, हर सिंह, सुंदर सिंह, पुष्कर सिंह, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें