फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सबने देखा... किसी ने नहीं देखा, वक्त ठहर सा गया इस मसरूफ शहर में

Tue, 28 Oct 2025 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगर में कलक्ट्रेट और विकास भवन के नजदीक स्थापित क्लॉक टावर में लगीं घड़ियां और इनका स
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले का मशहूर क्लॉक टावर सिस्टम की सतर्कता को आईना दिखा रहा है। लोगों को वक्त का सही अहसास दिलाने के लिए बनाया गया था अब खुद सुस्त पड़ा है। मंगलवार को दिन में इसकी घड़ियों में सवा सात बजते दिखा तो हर कोई दंग रह गया। जिन घड़ियों को हर रोज अफसरों, कर्मचारियों और राहगीरों को समय बताना था उनके बारे में सोचने की फुर्सत किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण समिति के सदस्य किशन चंद विकास भवन से लौट रहे थे तो उन्हें वक्त टावर से 15 घंटियों की आवाज सुनाई दी। उन्होंने मोबाइल देखा तो अपराह्न तीन बजे का समय था। जब टावर पर उनकी नजर गई तो वहां सवा सात बज रहे थे। आसपास के कई लोग भी रुककर देखने लगे।

सिस्टम की सुइयां सुस्त
कभी इस क्लॉक टावर की टिक-टिक से पूरा शहर अपने दिन की चाल तय करता था। अब वही घड़ियां सिस्टम की सुस्ती की मिसाल बन गया है। कलक्ट्रेट, एसपी कार्यालय और विकास भवन के बिलकुल पास बने इस लाखों रुपये के टावर के पास से रोजाना जिले के तमाम बड़े अफसर गुजरते हैं लेकिन किसी ने इसकी सुध नहीं ली।
विज्ञापन


कोट
क्लॉक टावर में शॉर्ट सर्किट से घड़ियों का समय गड़बड़ाया है। तकनीशियन बुलाए गए हैं। जल्द ही घड़ियों का समय ठीक कर लिया जाएगा। - एलएम जोशी, सहायक अभियंता, ग्रामीण निर्माण विभाग, पिथौरागढ़
विज्ञापन


फोटो - 28 पीटीएच 13पी - पिथौरागढ़ नगर में कलक्ट्रेट और विकास भवन के नजदीक स्थापित क्लॉक टावर में लगीं घड़ियां और इनका समय। स्रोत : किशन चंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें