फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे का आए दिन बंद होना सरकार की नाकामी : जोशी

Fri, 27 Sep 2024 04:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। चीन सीमा को जोड़ने वाली सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण टनकपुर-पिथौरागढ़ ऑलवेदर सड़क का आए दिन बंद होना सरकार की नाकामी का परिणाम है। तीन जिलों की लाइफलाइन यह सड़क आए दिन बंद होने से पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर की जनता परेशानी से जूझ रही है। सरकार को डेंजर जोन का स्थायी ट्रीटमेंट करना चाहिए ताकि तीनों जिलों की जनता को राहत मिल सके। यह बात कही कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पिथौरागढ़ पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने ऑलवेदर सड़क को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा देश की सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण यह सड़क तीनों जिलों की लाइफलाइन है। इसे ऑलवेदर सड़क का नाम दिया गया है। इसके विस्तारीकरण पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए गए। हालात यह हैं कि आए दिन सड़क के बंद होने से तीनों जिलों की जनता महंगाई सहित अन्य परेशानियों से त्रस्त है। आपूर्ति लड़खड़ाने से लोगों को सब्जी नहीं मिल पा रही।
वाहन चालकों की रोजी-रोटी छिन गई है। सरकार प्रदेश की सड़कों को बेहतर करने की बात कर रही है लेकिन टनकपुर-पिथौरागढ़ ऑलवेदर सड़क की हालत पहले से खराब हो गई है। कहा यदि वास्तव में सरकार सीमांत के लोगों की परेशानी से वाकिफ है तो उसे ऑलवेदर सड़क पर बने डेंजर जोन और दरकती पहाड़ियों के स्थायी ट्रीटमेंट के प्रयास करने चाहिए ताकि हर समय इस पर आवाजाही सुचारु रहे। कहा भाजपा सरकार के विकास के सभी दावे फेल हैं और वह जनता को छल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें