फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम की स्थिति पर हर घंटे रिपोर्ट देनी होगी

Sat, 18 Feb 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनाए गए ईवीएम स्ट्रांग रूम की स्थिति की रिपोर्ट हर घंटे देनी होगी। स्ट्रांग रूम के बाहर सीसीटीवी लगा दिए गए हैं और वायरलेस सेट भी स्थापित कर दिया गया है। राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी की ओर से जारी निर्देश के बाद प्रशासन ने शनिवार से और सख्त कदम उठाए हैं। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा तीन घेरे में की गई है। स्ट्रांग रूम में 24 घंटे जिला स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने बताया कि स्ट्रांग रूम की मुख्य सुरक्षा का दायित्व केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल को दिया गया है। अर्द्धसैनिक बल की दो प्लाटून तैनात की गई है। इसके अलावा पीएसी, सिविल पुलिस और सशस्त्र पुलिस को भी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में लगाया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु साह को सुरक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया है। एडीएम मोहम्मद नासिर को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह रोज आठ-आठ घंटे के लिए राजपत्रित अधिकारियों को स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात करें। स्ट्रांग रूम के बाहर छह सीसीटीवी लगाए गए हैं। इनकी लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। स्ट्रांग रूम कॉलेज के हॉल में बनाया गया है।

11 मार्च को स्ट्रांग रूम से बाहर आएंगी ईवीएम
11 मार्च को मतगणना शुरू होने से कुछ पहले ईवीएम को स्ट्रांग रूम से बाहर निकाला जाएगा। तब तक स्ट्रांग रूम का ताला नहीं खुलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने बताया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखी गई है। हर अधिकारी को इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें