फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आठ साल बाद भी नहीं बन सका पुल, सिर्फ दीवार लगाकर निभा दी गई जिम्मेदारी

Fri, 23 Jan 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुनस्यारी-लीलम-पातों सड़क पर आठ साल पहले पुल के लिए बना अबेटमेंट। संवाद
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी-लीलम-पातों सड़क पर स्वीकृत पुल आठ साल बीतने के बाद भी अस्तित्व में नहीं आ सका है। क्षेत्र के हजारों लोग पुल इंतजार करते हुए पैदल सफर करने के लिए मजबूर हैं। सिस्टम के आगे मजबूर लोग अब आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं।
विज्ञापन

विकासखंड मुनस्यारी में लीलम से पातों को जोड़ने वाली सड़क पर मोटर पुल का निर्माण आठ साल बाद भी नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग ने पुल वाली जगह पर सिर्फ एक दीवार खड़ी कर काम बंद कर दिया। आठ साल में दीवार के अलावा कुछ नहीं बनाया जा सका। पुल नहीं बनने से लीलम, पातों, रालम के लोगों को तमाम समस्याओं से जूंझना पड़ रहा है। वहीं लोनिवि पुल निर्माण नहीं हो पाने का कारण भूस्खलन से पुल की लंबाई बढ़ जाना बता रहा है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शीघ्र पुल का निर्माण किए जाने की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य भावना दानू ने कहा कि जल्द पुल निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ तो क्षेत्र की जनता को लेकर आंदोलन किया जाएगा।
कोट-
पुल की लंबाई 24 मीटर थी, जिसके लिए एक साइड एबेटमेंट बनना था, लेकिन चट्टान दरकने से स्पान बढ़ कर 30 मीटर हो गया है। इस कारण कार्य रुका है। - गौरव नौटियाल, अवर अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें