फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एवरेस्ट विजेता शीतल को पिथौरागढ़ में स्वागत

Mon, 03 Jun 2019 10:51 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगरपालिका में पर्वतारोही शीतल राज का स्वागत करते लोग। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
एवरेस्ट फतह करने के बाद पहली बार गृह नगर पिथौरागढ़ पहुंची पर्वतारोही शीतल का  स्वागत किया। शीतल को शहर के प्रवेश द्वार ऐंचोली से वाहनों के काफिले के साथ जिला मुख्यालय लाया गया। नगरपालिका हाल में हुए सम्मान समारोह में तमाम संगठनों के लोगों ने शीतल को सम्मानित किया।
विज्ञापन


शीतल के पिथौरागढ़ आने की खबर सुनकर सोमवार को तमाम संगठनों के लोग जिला मुख्यालय से 3 किमी दूर शहर के प्रवेश द्वार ऐंचोली में एकत्र हो गए। जहां पर शाम करीब 4 बजे शीतल पहुंची। व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर, आईस संस्था के सचिव बासू पांडे, जगदीश कलौनी, समाजसेवी जुगल किशोर पांडे, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष तपन रावत, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, पूर्व सभासद भुवन जोशी, दलीप वल्दिया समेत तमाम लोगों ने शीतल को फूल मालाओं से लाद दिया। एंचोली से नगर पालिका तक शीतल को खुली जीप में लाया गया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें