फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला में सभासदों ने किया बोर्ड बैठक का बहिष्कार

Mon, 03 Jun 2019 10:44 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
धारचूला में भुगतान की पारदर्शी प्रक्रिया की मांग को लेकर प्रदर्शन करते सभासद। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में भुगतान की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग को लेकर सभासदों ने बहिष्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक बोर्ड की ओर से गठित निर्माण समिति भुगतान की प्रक्रिया को पारदर्शी नहीं बनाती तब तक वह बैठक का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन


सोमवार को पालिकाध्यक्ष राजेश्वरी देवी की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। इस दौरान सभासदों ने सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था के मामले उठाए। बाद में भुगतान की प्रक्रिया को लेकर सभासद भड़क गए। सभासद विरेंद्र गर्ब्याल का कहना था कि जनता ने सभासदों को निर्वाचित कर भेजा है। सभासद अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। कहा कि वित्तीय व्यवस्था पारदर्शी होनी चाहिए।

सभासद और निर्माण समिति की अध्यक्षा प्रेमा कुटियाल का कहना था कि निर्माण कार्य करने वाले लोगों पर जनता का दबाव रहना ही चाहिए। गुणवत्ता और आवश्यकता के अनुसार जनता तक सही काम पहुंचाना हमारा जिम्मेदारी है। सभी कार्यों के भुगतान की जानकारी सभी सभासदों को देनी चाहिए। सभासद जानकी देवी का कहना था कि पालिका को सभी सभासदों को साथ लेकर विकास के कार्य करने चाहिए। पालिकाध्यक्ष ने सभासदों को समझाने का प्रयास करते हुए कहा कि जनता के द्वारा निर्वाचित होने के कारण सभी पर जिम्मेदारियां हैं।
विज्ञापन


इसके बाद सभासद बोर्ड बैठक को छोड़कर चले गए। उन्होंने पालिका सभागार के बाहर प्रदर्शन भी किया। बहिष्कार करने वालों में  सभासद प्रेमावती, जानकी देवी, प्रेमा देवी, लीला कुंवर, वेला शर्मा, वीरेंद्र सिंह, मनीष सिंह शामिल रहे।

उधर, धारचूला की पालिकाध्यक्ष राजेश्वरी देवी का कहना है कि सभासदों के हर सकारात्मक सुझाव का स्वागत है। नगर की समस्याओं के समाधान के लिए सभी मिलकर कार्य करेंगे। बोर्ड बैठक में सभी सभासदों ने पूरी बात सुने बिना बहिष्कार कर दिया जो कि अनुचित है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें