फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़-चंपावत के बीच जरूरी वाहन फंसे

Mon, 07 Sep 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को घाट-पनार राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी मलबा आने से यातायात ठप हो गया। इससे पिथौरागढ़ और चंपावत के बीच आवाजाही कर रहे कई जरूरी वाहन फंस गए और यात्रियों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह भारी बारिश के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर मलबा आ गया। इससे यातायात पूरी तरह बंद हो गया। सड़क खोलने के लिए विभागीय कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत की। करीब 11:45 बजे मलबा हटाए जाने के बाद यातायात सुचारु हो सका। इसके बाद यात्रियों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
इधर, बारिश के चलते चंपावत विकासखंड में छतकोट-पाटी-धुरचुम और लोहाघाट विकासखंड में पंचेश्वर-नेत्रसलान ग्रामीण मोटर मार्ग भी सुबह करीब सात बजे मलबा आने से बंद हो गए। दोनों मार्गों के बंद होने से करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित हुई। ग्रामीणों को जरूरी सामान और अन्य कार्यों के लिए बाजार पहुंचने में दिक्कत हुई। कई लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण मोटर मार्गों पर जगह-जगह भारी मलबा आने के कारण देर शाम तक यातायात बहाल नहीं हो सका। संबंधित विभागों की टीमें मलबा हटाने में जुटी रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें