फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे देश में भाजपा के खिलाफ माहौल : धर्माणी

Mon, 08 Oct 2018 11:05 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला पंचायत सभागार में कांग्रेस की बैठक में मौजूद सह प्रभारी और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्माणी ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर पार्टी की मजबूती पर बल दिया। उन्होंने कहा किपूरे देश में भाजपा के खिलाफ माहौल है। कार्यकर्ता को जनता के बीच भाजपा की नाकामियों को रखना होगा।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश सह प्रभारी धर्माणी ने कहा कि भाजपा ने पूरे देश में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है। लोगों को जाति, वर्ग के नाम पर लड़ाया जा रहा है। समाज में विद्वेष फैलाया जा रहा है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के समय भाजपा और प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी ने महंगाई कम करने, काला धन वापस लाने, प्रत्येक नागरिक के खाते में 15 लाख रुपये डालने जैसे वायदे किए थे, जो हकीकत में नहीं बदले हैं।  

पूर्व विधायक मयूख महर ने पूरे देश में आम जनता पर अत्याचार किए जा रहे हैं। धारचूला के विधायक हरीश धामी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार तानाशाही पूर्ण रवैया अपना रही है। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, गंगोलीहाट के पूर्व विधायक नारायण राम आर्य ने कहा कि भाजपा की जुमलेबाजी का करारा जवाब देना होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, क्षेत्र प्रमुख प्रशांत भंडारी, भुवन पांडे, प्रदीप पाल, रमेश पुनेड़ा, हरीश उपाध्याय, शकुंतला दताल, पुष्पा देउपा, भूरे मियां, शुभम बिष्ट, पंकज बोरा आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें